Gambhir Dam Ujjain: गंभीर में सिर्फ 75 दिन का पानी, जल्द एक दिन छोड़कर किया जाएगा जलप्रदाय

Gambhir Dam Ujjain

Gambhir Dam Ujjain News: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में हर जगह पेयजल संबंधी समस्याएं देखने को मिलती है। उज्जैन में भी गर्मी शुरू होते हैं जल संबंधी परेशानी शुरू हो जाती है। एक बार फिर शहर भर की प्यास बुझाने वाले गंभीर बांध की स्थिति गंभीर नजर आ रही है, जिसके चलते 1 दिन छोड़कर जल प्रदाय करने का निर्णय लिया जा सकता है।

Gambhir Dam Ujjain की स्थिति

गंभीर डैम में मौजूदा पानी की स्थिति की बात की जाए तो यहां फिलहाल 775 एमसीएफटी पानी मौजूद है। अगर एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जाता है तो लगभग 111 दिनों तक शहरवासियों की प्यास बुझाई जा सकेगी। शनिवार को अधिकारियों और महापौर ने बांध की स्थिति का निरीक्षण किया है और अब जल सप्लाई की नई रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया जाएगा।

Gambhir Dam Ujjain

एक दिन छोड़ कर होगा जल सप्लाई

अप्रैल का महीना जब से शुरू हुआ है गर्मी में भी बढ़ोतरी देखी गई है। जिसके कारण भूजल रिसाव और वाष्पीकरण बढ़ गया है जो डैम के पानी के स्तर पर प्रभाव डाल रहा है। रोजाना प्रदाय किए जाने वाले जल की बात की जाए तो 9 एमसीएफटी पानी सप्लाई किया जाता है।

फिलहाल पानी का लेवल 775 एमसीएफटी है ऐसे में अगर 1 दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जाएगा तो जुलाई तक आराम से शहरवासियों को पानी मिल सकेगा और किल्लत महसूस नहीं होगी। महापौर मुकेश टटवाल के मुताबिक शहर वासियों के अलावा बाहर से आने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में पीएचई की ओर से ही जल सप्लाई किया जाता है होटल हो या घर सभी में नल की व्यवस्था है। हमारे पास 75 दिन का पानी है ऐसे में जल संकट उत्पन्न ना हो इसी को देखते हुए निरीक्षण किया गया है और जल्द ही रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Gambhir Dam Ujjain

जल्द होगा फैसला

डैम में पानी की क्षमता और गर्मी को देखते हुए नगर निगम द्वारा जल्द ही एक दिन छोड़कर जल प्रदाय करने पर फैसला लिया जाएगा। निगमायुक्त रोशन सिंह के मुताबिक यदि प्रतिदिन पानी दिया जाता है तो 15 से 20 जून तक ही जल प्रदाय किया जा सकेगा लेकिन अगर एक दिन छोड़कर पानी आता है तो जुलाई का महीना भी कवर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि बारिश अगर देरी से होती है तो जुलाई का महीना भी कवर करना पड़ेगा इसलिए अल्टरनेट जल प्रदाय का फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान विधिवत कनेक्शन ना लेने वालों और लीकेज देखने की बात भी कही है। इस निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews