
Pandit Pradeep Mishra Katha Ujjain: उज्जैन में इस समय पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा बड़नगर रोड पर चल रही है। कथा स्थल पर रोजाना भारी संख्या में भीड़ देखी जा रही है और भक्त शिव गाथा सुनने के लिए यहां पर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां पर बाउंसर और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। लेकिन यहां जो नजारा दिखाई दिया वो हैरत भरा था क्योंकि जिन्हें लोगों को सुरक्षा के लिए यहां पर रखा गया वो ही आपस में भिड़ते हुए नजर आए। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि आने वाले लोगों की सुरक्षा कैसे संभाली जाएगी।
Pandit Pradeep Mishra Katha में भिड़ी महिलाएं
बड़नगर रोड पर आयोजित की गई कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा रहा है और ऐसे में जिन लोगों के भरोसे पंडाल की सुरक्षा सौंपी गई है, वहीं आपस में लड़ते झगड़ते हुए दिखाई दिए। यहां पर पंडित प्रदीप मिश्रा समिति की ओर से रखी गई महिला बाउंसर और उज्जैन पुलिस विभाग की एक महिला कॉन्स्टेबल के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।
[dgv_vimeo_video id=”815979517″]
दोनों एक दूसरे से बहस बाजी करने लगी और देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाने लगी। इस बात की जिम्मेदारी जब अन्य सुरक्षाकर्मियों को लगी तो वह तुरंत ही यहां पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को एक दूसरे से दूर करते हुए इस लड़ाई को रोका। हालांकि, इतनी भीड़ में श्रद्धालु तक यह बात नहीं पहुंच पाएगी लड़ाई झगड़ा हो रहा है और वह आनंद के साथ शिव महापुराण की कथा का रसपान करते दिखाई दिए।
[dgv_vimeo_video id=”815979591″]
ये है बड़ा सवाल
इन सब के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि कथा का रसपान करने के लिए जो लाखों श्रद्धालु यहां पर पहुंच रहे हैं, वो व्यवस्थापक और प्रशासन के भरोसे यहां पर पहुंचे हैं। जगह ना मिलने के बावजूद भी लोग चिलचिलाती धूप में महादेव की कृपा पाना चाहते है। ऐसे में जो यहां उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है अगर वो ही आपस में झगड़ रहे हैं तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर किस तरह ध्यान दे सकेंगे।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

