न्याय दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

न्याय दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

नीमच/रामेश्वर नागदा

शहर में न्यायालय परिसर में न्याय दिवस के अवसर पर जिला अभियोजन की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महानिदेशक संचालक लोक अभियोजन मध्य प्रदेश पुरूषोत्तम शर्मा, (आई.पी.एस.) के गो-ग्रीन अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायाधीश शामिल हुए। इस दौरान न्यायालय परिसर में कई प्रकार के पौधे लगाए गए, जिसमें फलदार, छायादार व फूल देने वाले पौधे शामिल है। यहां नीम, सीताफल, जामून, आम, आंवला, गुलाब, चमेली आदि भिन्न-भिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए।

वृक्षारोपण में निम्न न्यायाधीशों ने भाग लिया
जिला एवं सत्र न्यायाधीश हृदेश श्रीवास्तव, अपर सत्र न्यायाधीशगण विवेक कुमार श्रीवास्तव, जसवंत सिंह यादव, अजय सिंह ठाकुर, विवेक कुमार रघुवंशी, संजय कुमार जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट विवेकानंद त्रिवेदी, न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी सदाशिव दाॅगौडे़, एम.ए. देहलवी, नरेन्द्र कुमार भण्डारी, महेश कुमारी त्रिपाठी, सुषमा त्रिपाठी, रीना शर्मा, परमिला राॅय, स्वाति कौशल उपस्थित रहे।

साथ ही जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव, अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन जगदीश चौहान, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारीगण विवेक सोमानी,  चंद्रकांत नाफड़े, रितेश कुमार सोमपुरा, आकाश यादव, विपिन मण्डलोई, अरविन्द सिंह, कीर्ति चाफेकर एवं कर्मचारीगण मधुकांता बैस, मो. साजिद कुरैशी, सुनील चावला, गजेन्द्र सिंह धाकड़, राजेन्द्र देवड़ा उपस्थित थे। इसके अलावा लोक अभियोजक मनीष जोशी एवं बार काउंसिल अध्यक्ष सुनील जोशी ने भी वृक्षारोपण किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews