उज्जैन : केन्द्रीय जेल में कैदी की खुदकुशी से हड़कंप, 4 प्रहरी निलंबित

उज्जैन : केन्द्रीय जेल में कैदी की खुदकुशी से हड़कंप, 4 प्रहरी निलंबित

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain District) में आज सोमवार को केन्द्रीय जेल (Central jail) में एक कैदी (Prisoner) ने टॉवर से कूदकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। कैदी की मौत के बाद जेल (Prison) में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद जेल सुप्रिडेंट अलका सोनकर ने 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित (Suspended) कर दिया है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार,  आरोपी की पहचान दुर्लभ कश्यप हत्याकांड (Durlabh Kashyap Murder Case) का मुख्य आरोपी सिराजुद्दीन बाबा हेला (Sirajuddin Baba Hela) के रुप में हुई है। CCTV फुटेज कैमरे के आधार पर हेला पहले छत पर चढ़ा और उसके फिर उल्टे मुंह कूद गया, जिसके बाद आनन-फानन में पुलिसकर्मी उसे अस्पताल (Hospital) लेकर पहुंचे जहां सिर में गहरी चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत (Death) हो गई।कैदी की मौत के बाद जेल में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी जेल मुख्यालय पर पहुंचे है। वही मामले में लापरवाही के चलते जेल सुप्रिडेंट अलका सोनकर (Jail Superintendent Alka Sonkar) चार पुलिसकर्मियों (Policeman) को निलंबित कर दिया।इधर,  जेल मुख्यालय पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी उज्जैन कलेक्टर (Ujjain Collector) अशीष सिंह (Ashish Singh) को भी सूचना देकर अवगत कराया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews