Ujjain: गुड़ी पड़वा पर 5 लाख दीपकों से जगमग होगा शिप्रा तट, विक्रमोत्सव के तहत होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Ujjain

Ujjain: 9 अप्रैल को गुड़ी पड़वा के मौके पर उज्जैन में एक बार फिर शिव ज्योति अर्पणम के तहत दीपोत्सव मनाया जाने वाला है। इस खास मौके पर मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट और दत्त अखाड़ा पर 5 लाख दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे। घाट पर ब्लॉक बनाने का काम शुरू हो चुका है और एक ब्लॉक में 225 दीपक जलाए जाएंगे।

दीपोत्सव के कार्यक्रम को देखते हुए यहां पर साफ सफाई और रंगाई पुताई का काम पहले ही कर दिया गया है। इसके बाद ब्लॉक निर्माण की शुरुआत भी कर दी गई थी और निर्माण कार्य कर रहे लोगों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए थे।

आयोजित होंगे कार्यक्रम

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर शिप्रा तट पर विक्रम उत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सिंगर जुबिन नौटियाल भी यहां पर अपनी आवाज का जादू बिखरते दिखाई देंगे। शिप्रा तट के दोनों और लाखों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। पहले 26 लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन आचार संहिता होने के कारण इस कार्यक्रम में संशोधन किया गया और अब केवल 5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। दीप प्रज्वलन करने के लिए घाटों को अलग-अलग विभागों में बांट दिया गया है। यहां पर दीप प्रज्वलित करने के लिए अलग-अलग दल मौजूद रहेंगे। दीप प्रज्वलन की सारी व्यवस्था सेक्टर के नोडल अधिकारी के जिम्मे रहने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews