उज्जैन में सात नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 126 लाेग संक्रमित

उज्जैन में सात नए कोरोना पॉजिटिव, अब तक 126 लाेग संक्रमित

उज्जैन| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) भोपाल (Bhopal) के बाद उज्जैन (Ujjain) ऐसा जिला है, जहां सर्वाधिक कोरोना संक्रमित (Corona Positive) मिले हैं| अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या 126 हो गई है| मंगलवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं| वहीं इस महामारी से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है।

मंगलवार को आई रिपोर्ट में छह केस उज्जैन शहर के कंटेनमेंट इलाकों के हैं। स्वास्थ्य अमले के अनुसार ये संक्रमित पहले से ही क्वारंटाइन में थे। इससे पहले सोमवार को 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी| इसमें से सात बड़नगर की हैं। बड़नगर के ही दो अन्य मरीज इंदौर में पॉजिटिव पाए गए। यानी यहां एक ही दिन में संक्रमण के नौ नए केस आए। इनमें से आठ एक ही परिवार के हैं। इस परिवार के 12 लोग अब संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से चार की मौत हो चुकी है। शेष आठ का इलाज जारी है।

सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने बताया उज्जैन में पॉजिटिव पाए 3 मरीज बेगमबाग क्षेत्र के हैं, जिसमें एक महिला 30 साल, 45 साल के व्यक्ति, 32 साल की महिला है। इनके अलावा वल्लभ भाई पटेल मार्ग निवासी 61 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। 40 साल की महिला निवासी बेगमबाग व 28 साल की महिला भी पॉजिटिव है। जिनमें 3 सदस्य आरआर टीम में शामिल डॉक्टर के परिवार के हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews