598 करोड़ की परियोजना से किया जाएगा शिप्रा शुद्धिकरण, कान्ह का गंदा पानी होगा डायवर्ट

598 करोड़ की परियोजना से किया जाएगा शिप्रा शुद्धिकरण, कान्ह का गंदा पानी होगा डायवर्ट

Ujjain News: मोक्षदायिनी मां शिप्रा (Shipra River) को शुद्ध और प्रवाहमान बनाए जाने के लिए पिछले 21 सालों में बहुत से प्रोजेक्ट चलाए गए हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। गंदे नालों का पानी शिप्रा नदी में मिल जाता है जिसके चलते जीवनदायिनी मैली हो जाती है। पिछले 21 सालों में 3 प्रोजेक्ट लाकर उनके संचालन पर लगभग 650 करोड रुपए खर्च कर दिए गए हैं। इसके बाद भी शिप्रा मैली है तो इसलिए क्योंकि इंदौर की ओर से कान्ह नदी से आने वाला प्रदूषित और गंदा पानी डायवर्ट नहीं किया जा सका है। इसके अलावा शहर के नालों का पानी भी लगातार शिप्रा में मिल रहा है।

अब उज्जैन में कई विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी बीच सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए 598 करोड़ की अंडरग्राउंड नहर परियोजना पर काम किया जाने वाला है। परियोजना के बारे में बताया जा रहा है कि इसके जरिए कान्ह के पानी को शिप्रा नदी में मिलने से रोका जाएगा और उसे डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है और टेंडर की प्रक्रिया के बाद साल 2023 से इस काम के शुरू होने की बात कही जा रही है। परियोजना बनाकर उस पर काम करने की जानकारी तो सामने आई है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह परियोजना इसके पहले अपनाई गई अन्य परियोजनाओं की तरह फिसड्डी साबित होगी या फिर वाकई शिप्रा का शुद्धीकरण होगा।

ऐसी है परियोजना

अंडरग्राउंड नहर की इस परियोजना के तहत आरसीसी बॉक्स के आकार की 4.5 मीटर की आयतकार नहर तैयार की जाएगी। लंबाई 16.7 किलोमीटर और चौड़ाई 4.5 मीटर होगी और बारिश के अलावा 40 क्यूसेक पानी इससे डायवर्ट किया जा सकेगा। नहर के जरिए कान्ह नदी का गंदा पानी गोठड़ा स्टॉप डेम से डायवर्ट कर कलियादेह महल क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। नहर का शुरुआती और आखिरी 100 मीटर हिस्सा खुला रखा जाएगा और इसके संचालन, मेंटेनेंस और साफ सफाई की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी को ही दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews