एक बार फिर बंद होंगे महाकाल के द्वार,प्रशासन ने जारी किये ये निर्देश

ujjain

उज्जैन/योगेश कुल्मी

उज्जैन जिले में लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या देखते हुए एक बार फिर महाकाल मंदिर बंद करने का फैसला लिया गया है, लेकिन ये प्रतिबंध सिर्फ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं पर लागू होगा। सोमवार से महाकाल मंदिर में मध्य प्रदेश के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं शहर में रविवार को टोटल लॉकडाउन की घोषणा भी की गई है, इस दौरान शहर के आम श्रद्धालु भी महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को एक आदेश जारी किया गया है जिसमें श्री महाकालेश्वर मंदिर में मध्य प्रदेश के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर दिया गया है। यह आदेश सोमवार से प्रभावी होगा जबकि रविवार को उज्जैन जिले में टोटल लॉकडाउन की घोषणा के अनुसार स्थानीय श्रद्धालु भी महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए नहीं जा सकेंगे। हालांकि ये आदेश पंडे पुजारियों के लिए नहीं है। उज्जैन में पिछले 1 सप्ताह से कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिस को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से महाकाल मंदिर में केवल मध्य प्रदेश के रहवासियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। गौरतलब है कि श्रावण मास के चलते महाकाल मंदिर में ऑनलाइन परमिशन लेकर मध्यप्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews