लूट के इरादे से आए कंजरों को रहवासियों ने जमकर पीटा, एक की मौत, दूसरा फरार

लूट के इरादे से आए कंजरों को रहवासियों ने जमकर पीटा, एक की मौत, दूसरा फरार

Ujjain Crime News: उज्जैन के अंतर्गत आने वाले खाचरोद (Khachrod) के आक्या जागीर गांव में बीती रात कंजरो ने जमकर उत्पात मचाया। गांव में इन कंजरो को देखकर ग्रामीणों ने भी इन्हें जमकर पीटा लेकिन तीन में से एक कंजर फरार हो गया। दो कंजर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए जिसकी सभी ने मिलकर जमकर पिटाई की और इस दौरान एक की मौत भी हो गई। पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

खाचरोद के गांव आक्या जागीर में तीन कंजर गोविंद, राकेश और गोवनिया भेड़ बकरी चराने के मकसद से आए थे। गांव के कोटवार ने इन्हें देख लिया और ग्रामीणों को खबर दे दी। ग्रामीणों ने मिलकर तीनों कंजरो को घेर लिया और इनकी पिटाई करना शुरू कर दी। इस दौरान गोविंद नामक कंजर भाग निकला और अन्य दो कंजरो को ग्रामीणों ने खूब पीटा। इस पिटाई के दौरान एक कंजर की मौत हो गई जबकि दूसरे को घायल अवस्था में रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।

ये है मामला

जानकारी के मुताबिक यह कंजर राजस्थान के निवासी हैं और पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है। खाचरोद थाना प्रभारी का कहना है कि अज्ञात के विरुद्ध 302 के तहत प्रकरण बनाया गया है। गोविंद नामक जो कंजर फरार हुआ है उसके ऊपर पहले से ही 5000 का इनाम घोषित है। घायल कंजर राकेश पर भी 10000 का इनाम है जिसका पुलिस सुरक्षा में उपचार करवाया जा रहा है। गोवनिया नामक कंजर की मौत हो गई है जिस के मामले में प्रकरण बनाया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews