जैन मंदिर से भगवान की प्रतिमा ले उड़े चोर, नगदी भी गायब, CCTV खंगाल रही पुलिस

जैन मंदिर से भगवान की प्रतिमा ले उड़े चोर, नगदी भी गायब, CCTV खंगाल रही पुलिस

Ujjain News: शहर में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं और पुलिस इन चोरों पर शिकंजा कसने में नाकामयाब है। पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है और हर रोज नई घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी जा रही है। उज्जैन के नयापुरा के जैन मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर यहां से मंदिर में विराजित भगवान की तीन प्रतिमाओं के साथ 25 हजार नगदी लेकर फरार हो गए।

30 नवंबर को शहर के ऋषि नगर में दिनदहाड़े चोरी हुई थी इसके बाद अब नयापुरा के जैन मंदिर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। मंदिर के पुजारी पट खोलने के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी लगी। पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मंदिर पहुंचे तो भंडारे के साथ मेन गेट का दरवाजा टूटा हुआ था, जिसे देखकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस घटना में मंदिर से तीन धातु की प्रतिमा और दान पेटी में रखे 25 हजार चोरी हुए हैं। घटना के समय मंदिर का सीसीटीवी कैमरा बंद था इसलिए पुलिस को फुटेज नहीं मिल पाए हैं। घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए जा चुके हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

इतना ही नहीं चोरी को अंजाम देने वाले चोरों के हौंसले इतने ज्यादा बुलंद है की उन्होंने डीआईजी कार्यालय के सामने दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। 30 नवंबर को ऋषि नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री के घर में दोपहर 3:30 बजे के लगभग ताला तोड़कर आधे घंटे में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था और बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews