उज्जैन के CMHO और सिविल सर्जन का तबादला, यहां देखें लिस्ट

Transfer-of-officers-in-excise-department

उज्जैन। कोरोना संकटकाल के बीच तबादलों का दौर जारी है। अब उज्जैन के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले गए है। डॉ एमएल मालविय को उज्जैन का सीएमएचओ बनाया है।

बता दे कि अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 198 पहुंच गई है, जिनमें से 40 की मौत हो चुकी है। एक दिन पहले मंगलवार को भी यहां 11 नए केस मिलने और 5 की मौत की पुष्टि हुई थी। इस बीच थोड़ी राहत वाली खबर ये है कि मंगलवार को ही 30 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे और जिले में कोरोना को मात देने वाली की तादाद 53 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews