उज्जैन में दो युवकों ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

mp news

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में दो युवकों द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और दूसरे ने जहर खाकर अपनी जान दी है। पुलिस दोनों ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक नरवर के केसुनी गांव में रहने वाले भीम नामक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। छोटे भाई ने जब उसे फांसी पर लटका देखा तो परिवार के अन्य सदस्यों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी सामने आई है कि भीम की पत्नी पिछले 3 सालों से अपने मायके में रह रही है और ससुराल नहीं आ रही, इसके चलते वह थोड़ा परेशान था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Must Read- इमरती देवी का संकल्प, हर प्रयास कर शहर को जाम से मुक्ति दिलाएंगे

दूसरा मामला शहर के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक 21 वर्षीय युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक युवक अंडे का ठेला लगाता था। अपने दोस्त से मोबाइल पर बात करने के बाद उसने जहर खा लिया। दोस्त ने इस बात की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया है फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews