उज्जैन: नहाते समय शिप्रा में डूब रहा था युवक, होमगार्ड के जवानों ने किया रेस्क्यू

उज्जैन: नहाते समय शिप्रा में डूब रहा था युवक, होमगार्ड के जवानों ने किया रेस्क्यू

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के रामघाट (Ramghat) पर शिप्रा में स्नान के दौरान एक युवक डूबने लगा जिसे होमगार्डों की टीम ने बचा लिया। इंदौर का रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए पहुंचा था। नहाते समय युवक अचानक डूबने लगा जिसे वहां मौजूद होमगार्डों ने रेस्क्यू किया।

यह युवक इंदौर के द्वारकापुरी कॉलोनी में रहने वाला बताया जा रहा है। सागर मकोडिया नाम का 33 साल का युवक अपने दोस्तों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आया था। बाबा के दर्शन करने से पहले यह सभी शिप्रा में स्नान करने के लिए पहुंचे। युवक डुबकी लगाने के लिए नदी में उतरा। नहाते-नहाते अचानक ही वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अपने दोस्त को डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर घाट के किनारे मौजूद होमगार्ड सैनिकों ने कुछ लोगों की मदद से गमछा फेंक कर युवक को बाहर निकाला।

Must Read- Samantha Ruth Prabhu को हुई गंभीर बीमारी, इलाज के लिए विदेश जा रही हैं एक्ट्रेस

गार्ड के द्वारा रेस्क्यू किए जाने के बाद ही युवक वहां पर रुका ही नहीं और बिना किसी से बात किए तुरंत ही वहां से रवाना हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान घाट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। होमगार्ड के अलावा वहां मौजूद पुलिस का एक जवान भी पहुंचा और युवक को नदी से बाहर निकालने की कोशिश की।

शिप्रा नदी पर आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं। इस साल लगभग 30 लोगों की शिप्रा में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार श्रद्धालुओं को गहरे पानी में ना जाने की सलाह दी जाती है लेकिन श्रद्धालु अपनी मनमानी करते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews