
Source: Social media
उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। Mahakal Bhasma Aarti:- महाकाल के भक्तों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश के बड़े ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं, यहाँ की भस्म आरती सिर्फ प्रदेश में ही पूरे देश में प्रचलित है। लोग यहाँ भोलेनाथ के दिव्य भस्म आरती का हिस्सा बनने दूर-दूर से आते हैं, लेकिन कई बार बिना बुकिंग के आने पर वो इस आरती का हिस्सा नहीं बन पते है। लेकिन अब ऐसे नहीं होगा। मंदिर प्रशासन अगले हफ्ते से नए नियम को लागू करने जा रहा है। गुरुवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध की बैठक हुई, इस दौरान भस्म आरती के नियमों में कई बदलाव किए गए।
यह भी पढ़े… Sarkari Naukari: गृह मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा मौका, यहाँ निकली कई पदों पर भर्ती, जाने डीटेल
नए नियमों के मुताबिक अब भक्तों को लाइन में ही दर्शन कराते हुए बाहर निकाला जाएगा, जिसके लिए उन्हें किसी तरह के पैसे का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। सोमवार से इस नियम का ट्रायल भी किया जा रहा है, यदि यह व्यवस्था उम्मीदों पर खरी उतरेगी तो आगे भी इस नियम को लागू किया जाएगा। प्रशासन की सुविधा से मंदिर के बाहर भस्म आरती के नाम पर की जाने वाली ठगी भी बंद होगी और अब श्रद्धालु फ्री में भस्म आरती के दर्शन कर पाएंगे। फिलहाल भस्म आरती का हिस्सा बनने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग करनी पड़ती है। इसके लिए 200 रुपए की रसीद काटी जाती है, हालांकि कोरोना महामारी के कारण भक्तों की एंट्री को लिमिट में रखा गया है।

