Sarkari Naukari: गृह मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा मौका, यहाँ निकली कई पदों पर भर्ती, जाने डीटेल

Sarkari Naukari: गृह मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा मौका, यहाँ निकली कई पदों पर भर्ती, जाने डीटेल

File pic.

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Sarkari Naukari:- गृहमंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। जिसके मुताबिक ऑफिसर और चीफ सूपर्वाइज़र समेत कई अन्य पदों पर कस्टडी ऑफ एनिमी प्रॉपर्टी ऑफ इंडिया (CEPI) के उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवार 24 जून, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली और इसके 3 अन्य ब्रांच जो मुंबई, कोलकाता और लखनऊ में स्थित है वहाँ उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।

वैकेंसी और योग्यता

कुल वैकेंसी की संख्या 42 है। लॉ ऑफिसर ग्रेड 1 के पद पर 2, लॉ ऑफिसर ग्रेड 2 के पद पर 2, चीफ सूपर्वाइज़र के पद पर 3, ऐड्मिन ऑफिसर के पद पर 1, सूपर्वाइज़र के पद पर 8 और सर्वैअर के पद पर 26 वैकेंसी है। अलग-अलग पद के लिए सैलरी और योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन से ले सकते हैं।

यह भी पढ़े… Samsung Galaxy Z Fold 4 के साथ मस्त घड़ी इस दिन होगी लॉन्च, जाने सभी प्रोडक्टस के खासियत

पात्रता और चयन प्रक्रिया

62 वर्ष से अधिक उम्र के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इससे पहले उनके अंकों के आधार पर शॉर्ट लिस्ट तैयार की जाएगी, फिर उन्हें इंटरव्यू का आमंत्रण दिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफलाइन सही पते पर आवेदन पत्र भेज कर अप्लाइ कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews