Samsung Galaxy Z Fold 4 के साथ मस्त घड़ी इस दिन होगी लॉन्च, जाने सभी प्रोडक्टस के खासियत

Samsung Galaxy Z Fold 4 के साथ मस्त घड़ी इस दिन होगी लॉन्च, जाने सभी प्रोडक्टस के खासियत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Samsung Galaxy Z Fold 4, Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Watch 5 के लॉन्च होने की तारीख की घोषणा हो चुकी है। जल्द ही कंपनी अपने बेहतरीन स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। सूत्रों के मुताबिक सैमसंग अगस्त में एक ईवेंट करने वाली है, जिस दौरान वो तीनों प्रोडक्टस को लॉन्च कर सकती है। काफी लंबे समय से सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन की चर्चा है।

source: social media

यह भी पढ़े… ICICI के अलावा इन बैंकों ने दिया झटका, बढ़ाई लोन पर ब्याज दर, होम लोन पर होगा असर, जाने यहाँ

बता दे की जहां Samsung Galaxy Z Fold 4 और Samsung Galaxy Z Flip 4 फोल्डेबल स्मार्टफोन है, तो वहीं Galaxy Watch 5 एक घड़ी है, जो जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने वाला है। Samsung Galaxy Z Fold 4 कुछ महीने बाद यानि 10 अगस्त को लॉन्च होगा, जो 26 अगस्त को सेल पर आएगा। इसके तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध है।

तो वहीं Samsung Galaxy Z Flip 4 एक चार कलर वेरिएन्ट भी 10 अगस्त को उपलब्ध होंगे और इसक सेल भी 26 अगस्त 2022 को शुरू हो सकती है। Galaxy Watch 5 के तीन साइज़ वेरिएन्ट 40mm, 40mm और 46mm और 4 कलर वेरिएन्ट में लॉन्च होगा। इसकी प्री-बुकिंग भी 10 अगस्त को शुरू होगी और सेल पर सारे प्रोडक्टस 26 अगस्त को आएंगे।

source: social media
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews