उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा, तय समय में पूरा करने के दिए निर्देश

उज्जैन में चल रहे नगर निगम और स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों की कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के आदेश दिए।
Ujjain

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर कई विकास परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के विकास कार्य को लेकर कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभागवार कार्यों का ब्यौरा लिया।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने यह निर्देश दिए हैं कि शहर में जितने भी भवन, कार्यालय, अस्पताल, विद्यालय, पुल, सड़क का निर्माण किया जा रहा है उनकी गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। जो भी काम चल रहे हैं, वो समय सीमा में पूरे होने चाहिए ताकि नागरिकों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

कलेक्टर की इस समीक्षा बैठक में सभी विभागों द्वारा निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। सिंह ने निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए उन कामों के बारे में भी पूछा, जो समय सीमा में पूर्ण नहीं हो पाए हैं। उन्होंने अधिकारियों से देरी होने के बारे में जानकारी मांगी और यह निर्देश दिए कि समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा किया जाए ताकि उनका लोकार्पण जल्द से जल्द हो सके।

परेशानियों की ली जानकारी

बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने निर्माण कार्यों में आ रही अलग-अलग समस्याओं जैसे भूमि संबंधी बाधाओं और प्रशासनिक अड़चन से सिंह को अवगत कराया। इस पर उन्होंने समस्याओं का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि किसी भी विकास कार्य में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने साफ शब्दों में आदेश दिए हैं कि अगर किसी एजेंसी या ठेकेदार द्वारा लापरवाही करते हुए काम में विलंब किया जा रहा है तो उसके विरुद्ध नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो ठेकेदार को नोटिस देने के साथ उसे हटाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ

इस दौरान सिंह ने शासन की अलग-अलग योजनाओं के कार्यों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर दिलाया जाए ताकि कोई भी वंचित ना रहे। इसी के साथ महाकाल मंदिर में डिजिटल सेंटर एवं डिजिटल कियोस्क जल्द से जल्द स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews