EOW Action : रिश्वत लेते एक और पटवारी गिरफ्तार, 12,000 रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा

EOW Action : रिश्वत लेते एक और पटवारी गिरफ्तार, 12,000 रुपये के साथ रंगे हाथ पकड़ा

EOW Ujjain Action : इन दिनों ऐसा लगता हैं कि मप्र में पटवारी रिश्वत लेने में होड़ कर रहे हैं, शासकीय सेवा की शपथ की परवाह और सामाजिक बदनामी के भय से कोसों दूर भष्ट पटवारी लगातार लोकायुक्त पुलिस के शिकंजे में फंस रहे हैं, आज एक और पटवारी रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है लेकिन ये कार्रवाई EOW  ने की है।

जानकारी के अनुसार EOW उज्जैन ने आज देवास जिले के एक पटवारी को 12,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है, पटवारी जमीन के बटांकन करने के लिए रिश्वत ले रहा था, शिकायतकर्ता ने उज्जैन के आर्थिक अपराध एवं अन्वेषण यानि  EOW कार्यालय में इसकी शिकायत की थी।

आवेदक बसंती लाल पटेल के मुताबिक उसने जमीन के बटांकन के लिए तहसील मिर्जापुर में आवेदन दिया था , वहां पदस्थ    पटवारी हल्का मिर्ज़ापुर जिला देवास बाबू लाल पांचाल ने उससे 20,000/- रुपये की रिश्वत मांगी, उसने उसे पहले 8,000/- रुपये पटवारी को दे दिए, पैसे लेने के बाद भी पटवारी ने काम नहीं किय और शेष रकम मांग रहा था, जिसकी शिकायत उसने EOW में की।

शिकायत की जांच के बाद EOW उज्जैन की टीम ने ट्रेप की प्लानिंग की और आज आरोपी पटवारी बाबूलाल पांचाल के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम परिसर के पास स्थित निवास क्रमांक 45 पर छापा मारा और पटवारी को 12,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews