उज्जैन में जमीन विवाद में किसान पर हमला, मौके पर हुई मौत, 3 पर केस दर्ज

उज्जैन के माकड़ौन थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर हुआ विवाद एक किसान की जान का दुश्मन बन गया। कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। जिससे गंभीर चोट आने की वजह से उसकी जान चली गई।
Ujjain

उज्जैन में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां कुछ लोगों ने एक किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक किसान जीवन शर्मा दूध लेने के लिए गया था। इस दौरान उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक जमीन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। किसी को लेकर आरोपियों ने जीवन को घेर कर उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई ने कुछ लोगों पर जीवन को घेरकर हमला करने का आरोप लगाया है।

परिजनों का क्या कहना

हत्या के इस मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि लंबे समय से बदमाश जमीन को लेकर उनसे वाद विवाद कर रहे थे। दशहरे के दिन भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के भाई ने राजाराम, नंदकिशोर, कृष्णपाल, बाबूलाल सहित अन्य लोगों पर जीवन को घेर कर हमला करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाना चाहिए।

 Ujjain

तीन लोगों पर केस दर्ज

जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए उज्जैन भेजा। देखते ही देखते पूरे इलाके में यह खबर तेजी से पहुंच गई और बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां पर विधायक महेश परमार भी पहुंचे और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

माकड़ौन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नंदकिशोर, बाबूलाल और वीरेंद्र शर्मा पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इस वारदात में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी में जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और क्षेत्र में शांति बनी रहे इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews