उज्जैन : बारिश के बीच शहीद पार्क पर हुआ भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम, CM यादव ने बढ़ाया उत्साह

उज्जैन के शहीद पार्क पर जन्माष्टमी की रात मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बीच दर्शकों का उत्साह देखने लायक था।
Ujjain

उज्जैन में जन्माष्टमी के मौके पर पूरे शहर में उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहर के अलग-अलग कृष्ण मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी जगह भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर बार की तरह इस बार भी शहर के शहीद पार्क पर कृष्णा ग्रुप की ओर से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पिछले 17 सालों से उज्जैन में ये आयोजन भव्य रूप से आयोजित होता आ रहा है। बीती रात इसमें शामिल होने के लिए कई शहरवासी पहुंचे। मटकी फोड़ कार्यक्रम रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद हुआ लेकिन 7 बजे से ही यहां भजन संध्या शुरू हो चुकी थी।

मटकी फोड़ कार्यक्रम में जमकर झूमे भक्त

उज्जैन में होने वाले इस मटकी फोड़ कार्यक्रम को लेकर नागरिकों के बीच हमेशा उत्साह देखने को मिलता है। इस बार भी जब मटकी फोड़ने की कोशिश की जा रही थी। तब युवाओं का उत्साह देखने लायक था। आखिर में अजय ग्रुप बाउंसर की टीम ने कोशिश की और इनाम अपने नाम किया। जैसे ही मटकी फूटी सभी झूमने लगे। इस दौरान बारिश हो रही थी लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।

Ujjain

सीएम यादव भी बने हिस्सा

मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन से ही है और वो इस कार्यक्रम के संरक्षक भी है। सीएम कार्यक्रम में तो नहीं आए लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि उज्जैन और भगवान कृष्ण का खास नाता है। वो सांदीपनी आश्रम का जिक्र करते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने मटकी फोड़ के लिए की जाने वाली सामूहिक कोशिश को संगठन की ताकत बताया। सीएम की बातों ने उपस्थित लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews