उज्जैन की हर्षिता ने बाबा महाकाल पर शायरी लिखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 दिन में लिखे 200 शेर

उज्जैन की हर्षिता ने बाबा महाकाल पर शायरी लिखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 दिन में लिखे 200 शेर

Harshita made world record by writing poetry on Baba Mahakal : उज्जैन निवासी एमबीए की छात्रा हर्षिता व्यास ने बाबा महाकाल पर 2 दिनों में 200 शेर लिखकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। उन्हें वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था द्वारा सटिर्फिकेट एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उनके लेखन की शुरूआत शायरी से हुई और फिर उन्होने कविताएं लिखना भी शुरू किया।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की निवासी हर्षिता को शुरू से ही लेखन में रूचि रही। 2019 से उन्होने निरंतर लिखना शुरू किया। इस विश्व रिकॉर्ड के लिए हर्षिता को 4 साल ओर 2 महीने का वक्त लगा है। उन्होने हिन्दी भाषा में दो दिन में 200 शेर लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का श्रेय हर्षिता ने अपने माता-पिता, सभी गुरुजनों ओर मित्रों को दिया हैं।

हर्षिता ने बताया कि उन्हें शुरू से ही लेखन का शौक रहा है। पहले वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर स्वरांजलि ग्रुप पर मिलने वाले कुछ टॉपिक पर शेरो-शायरी करती थी। बाद में इंस्टाग्राम पर कुछ लेखकों को पढ़ा और लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और भी बढ़ती गई। हर्षिता वे दो पंक्तियों के शेर लिखने से शुरूआत की और बाद में उन्होने कविताएं लिखना भी शुरू किया। हर्षिता ने बताया कि पहले वो विभिन्न विषयों पर लिखती थीं लेकिन जब वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम से उनका संपर्क हुआ तो उन्होने सोचा कि बाबा महाकाल पर लिखकर ही ये रिकॉर्ड बनाया जाए। इसे लेकि उन्होने उस टीम से बात की और ये सिलसिला आगे बढ़ा।इसी का परिणाम है कि 4 साल और 2 महीने की मेहनत के बाद वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो चुका है। हर्षिता ने महज 2 दिनों मे बाबा महाकाल पर 200 शेर लिखे और अपने परिवार और उज्जैन का नाम गौरवान्वित किया है। हर्षिता ने बताया कि अंबाला का द क्विल हाउस पब्लिकेशन हो या फिर उत्तर प्रदेश का ड्रीम पब्लिशर, हर बड़े पब्लिकेशन द्वारा उनकी कविताएं प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी अब तक पांच किताबें आ चुकी है और हाल ही में द सिल्वर्ड आइज मैगजीन पब्लिश हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”814980238″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews