बड़नगर में जिला स्तरीय जन विश्वास शिविर का आयोजन, कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, लापरवाही पर अपनाया सख्त रुख

बड़नगर में जन विश्वास अभियान के तहत शिविर लगाया गया। यहां 41 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुन समाधान करने का प्रयास किया गया।
Ujjain

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उज्जैन के बड़नगर में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासन द्वारा इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुन उनका समाधान करने की कोशिश की गई। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने 41 पंचायत से आए आवेदन की सुनवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। वहीं शासकीय कार्य में लापरवाही दिखाई देने पर उन्होंने सख्त तेवर अपनाया है।

ग्रामीणों को मिला योजना का लाभ

जन विश्वास शिविर के माध्यम से लोक सेवा गारंटी, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरण, खाद्यान्न पर्ची, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल, समग्र कार्ड, पेंशन, संबल योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। जो लोग पात्र थे उन्हें योजनाओं का लाभ दिया क्या। वहीं ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी सारी समस्याएं सुनी। जो मामले ऐसे थे जिनमें तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उसमें अधिकारियों को अगले शिविर से पहले समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

लापरवाही पर सख्त रुख

शिविर के दौरान ग्राम असावदा के दो आंगनवाड़ी केंद्रों पर लापरवाही की जानकारी सामने आने पर कलेक्टर का सख्त रवैया देखने को मिला। एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति वैष्णव सूचना के बाद भी मौजूद नहीं थी। वहीं सुमित्रा शर्मा के केंद्र पर लाभार्थी नहीं थे। ऐसे में दोनों का ही 7 दिवसीय मानदेय राजसात करने के साथ सेवा समाप्ति के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Ujjain

दूसरी तरफ ये सामने आया कि ग्राम झालरिया के सचिव दिनेश मकवाना ने कल्याणी योजना के पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं दिलवाया है। ऐसे में पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश दिए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews