
उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) के स्वास्थ्य में सुधार और उनके कुशल क्षेम की कामना के लिए महाकाल मंदिर में आज सवा लाख महामृत्युंजय जप का जाप कराया गया। कांग्रेस नेताओं ने महाकाल का पूजन कर उनके कुशल क्षेम की कामना की है। महाकाल मंदिर में पंडितों द्वारा महामृत्युंजय जप का जाप किया जा रहा है। मंदिर समिति में जप के रसीद भी श्रीमती सोनिया गांधी के नाम से ही काटी गई है ।
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराई गयीं पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का उपचार जारी है और वह चिकित्सकों की सघन निगरानी में हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की निचली श्वास ग्रंथि में ‘फंगल संक्रमण’ का पता चला है। कोविड-19 संक्रमण के बाद ऑफ्टर इफेक्ट के चलते उनका उपचार चल रहा है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि 12 जून को अचानक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नाक से बहुत खून बहने लगा। इसके बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना संक्रमण के बाद से उन्हें इस तरह की समस्या हो रही है। उनकी मंगलकामना और अच्छे स्वास्थ्य के लिए उज्जैन महाकालेश्वर में ये जाप कराया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”721679812″]
[dgv_vimeo_video id=”721679882″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

