MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद बाजार बंद, पटनी बाजार से लेकर सराफा तक सन्नाटा

शाही मस्जिद को लेकर हुए उपद्रव के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स मौजूद है। आसपास के बाजारों की सभी दुकानें बंद हैं। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।
Ujjain

उज्जैन में चौड़ीकरण करने के लिए शाही मस्जिद के कुछ हिस्से को हटाने के मामले में हुए विवाद की वजह से अभी भी पुलिस प्रशासन की सख्ती देखने को मिल रही है। यहां जो पथराव और लाठीचार्ज हुआ है। उसके बाद से प्रशासन ने पूरे एरिया को सील करके रखा है।

जिस क्षेत्र में शाही मस्जिद मौजूद है वह मुख्य बाजार है। लेकिन उपद्रव के बाद 48 घंटे से भी ज्यादा समय से क्षेत्र की दुकानें बंद हैं। जब यह विवाद हुआ तब मुस्लिम समाज ने खुद ही चिन्हित हिस्सा हटाना शुरू कर दिया था। बीते दिन मचान भी बंधा गया। जिसके बाद अब मीनार हटाने का काम होगा।

ये क्षेत्र पूरी तरह बंद

इस विवाद के बाद पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, छोटा सराफा, लखेरवाड़ी, नई पेठ पूरी तरह से बंद है। इन क्षेत्रों में कपड़े, बर्तन, सोना चांदी, जूते चप्पल, कॉस्मेटिक्स सहित अन्य जरूरी समानों की दुकानें हैं।

व्यापार हो रहा प्रभावित

कोरोना के समय लगे लॉकडाउन के बाद अब पहली बार ये मौका आया है जब उज्जैन के इन प्रमुख क्षेत्रों में मौजूद बाजार बंद कर दिए गए हैं। इससे आम जनता और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

 Ujjain

प्रशासन की सेवा में लगे व्यापारी

दुकानें बंद होने की वजह से व्यापारी भले ही व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन की सेवा करने में उन्होंने कसर नहीं छोड़ी है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सराफा यूथ फेडरेशन ड्यूटी पर लगे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा में हाजिर रहा। फोर्स को छाछ, खिचड़ी, चाय और पानी पहुंचाया गया।

लग सकता है ज्यादा समय

प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच हुई सहमति के बाद समाज द्वारा खुद मस्जिद का हिस्सा हटाया जा रहा है। हालांकि, काम धीमी गति से होने की वजह से बहुत कम हिस्सा हटाया गया है। मीनार पर मचान बांधने के बाद आज से इसे हटाने का काम शुरू हो सकता है। काम ऐसे ही चलता रहा तो इसमें एक हफ्ते से भी ज्यादा समय लग सकता हैं। ऐसे में व्यापारियों का नुकसान बढ़ने की आशंका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के बाद बाजार बंद, पटनी बाजार से लेकर सराफा तक सन्नाटा