उज्जैन: पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

उज्जैन: पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन के उद्योगपुरी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नागझिरी में स्थित एक पोहा फैक्ट्री में अचानक ही भीषण आग लग गई। आग के चलते फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर झुलस गए हैं। आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि 3 मजदूरों की झुलसने से मौत हो गई है। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है और मृतकों तथा झुलसे हुए लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाला जा रहा है।

Must Read- सड़क पर आर्टिफिशियल गहनों की दुकान लगा कर बैठे Sunil Grover, सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

हादसे में घायल हुई सीमा नाम की एक महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। इसके अलावा 45 वर्षीय दुर्गा निवासी बोरखेड़ी और ज्योति बाई निवासी नागझिरी की आगजनी में मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया था। फैक्ट्री में लाइट नहीं है इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और घायल को अस्पताल भी पहुंचा दिया गया है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि मामले में फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। घटना किस वजह से हुई और क्या हुआ यह सब रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही बताया जा सकता है।

घटना शुक्रवार की शाम को नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री में हुई है। जिस समय आग लगी उस समय कई महिलाएं फैक्ट्री में काम कर रही थी। बहुत सी महिलाएं झुलसी है जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। दो महिलाओं की पहचान हो चुकी है और तीसरी महिला का शव बाहर निकाला गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग में जान गवाने वाले श्रमिकों के निधन पर दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews