उज्जैन में बदमाशों की दबंगई, युवक को दुर्लभ कश्यप गैंग छोड़ने की दी धमकी, फोड़े गाड़ी के कांच

मोहननगर में एक बार फिर गैंग्स के बीच चलके वाली रंजिश देखने को मिली। दरअसल अनमोल गुर्जर ने यहां रहने वाले शिवम को दुर्लभ कश्यप गैंग के सदस्य डोरेमॉन का साथ छोड़ने के लिए धमकाया।
ujjain

उज्जैन के मोहननगर में गैंग को लेकर एक बार फिर खींचतान देखने को मिली है। दरअसल दुर्लभ कश्यप गैंग के सदस्य डोरेमोन के साथ रहने वाले शिवम नामक युवक के घर पर पहुंचे अनमोल गुर्जर और उसके कुछ साथियों ने जमकर हंगामा किया।

मौके पर पहुंचे बदमाशों ने शिवम के घर के बाहर खड़ी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी के कांच फोड़ दिए। घटना का वीडियो के सामने आया है, जिसमें आरोपी गाड़ी को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये सारा हंगामा इसलिए किया गया क्योंकि बदमाश चाहते थे कि शिवम डोरेमॉन का साथ छोड़ दे।

सुबह का है मामला

यह पूरा घटनाक्रम गुरुवार की सुबह 6 बजे का बताया जा रहा है। यहां अनमोल गुर्जर अपने तीन साथियों के साथ मदनलाल तला के घर पहुंचा।यहां मदनलाल के बेटे शिवम को आवाज लगाई। जब शिवम बाहर निकाला तो अनमोल ने उससे कहा कि वह डोरेमॉन का साथ छोड़ दे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इतने में अनमोल और उसके साथियों ने घर के बाहर खड़ी हुई स्कॉर्पियो के कांच फोड़ दिए और धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

सीसीटीवी में कैद घटना

यह पूरा घटनाक्रम आसपास लगे हुए कैमरा में दर्ज हो गया है। इस मामले में चिमनगंज थाना टीआई अशोक पाटीदार में जानकारी देते हुए बताया कि अनमोल और उसके तीन साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ करते दिखाई देते हैं। यह भी बताया गया है कि अनमोल के एक साथी राज की पहचान फुटेज के आधार पर कर ली गई है। इस मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल किसी को पकड़े जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर अन्य युवकों के बारे में जानकारी निकालने की कोशिश की जा रही है। जांच पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में बदमाशों की दबंगई, युवक को दुर्लभ कश्यप गैंग छोड़ने की दी धमकी, फोड़े गाड़ी के कांच