Ujjain News: महाकाल सवारी के दौरान थूकने वालों पर कार्रवाई, घर पर चला बुल्डोजर, मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद 

Ujjain News: महाकाल सवारी के दौरान थूकने वालों पर कार्रवाई, घर पर चला बुल्डोजर, मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद 

Ujjain News: उज्जैन में महाकाल सवारी के दौरान थूकने वाले युवकों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियों के घर बुधवार की सुबह बुल्डोज़र चलाया गया। ढोल और नगाड़ों के साथ पुलिस और निगम आरोपियों के घर को गिराने पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिसबल मौजूद रहा है। टीम ने सबसे पहले आरोपी अदनान मंसूरी का घर खाली करवाया। उसके बाद मकान तोड़ा गया। जब तक कार्रवाई पूरी नहीं हुई, तब तक शहर के टंकी चौक इलाके की दुकानों को खुलने की अनुमति नहीं थी।

[dgv_vimeo_video id=”846516537″]

ये है मामला

दरअसल, 17 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार के दिन बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई थी। इस दौरान कई भक्त शामिल हुए थे। सवारी के दौरान छत पर खड़े कुछ समुदाय विशेष के तीन युवकों द्वारा भक्तों पर थूका गया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लिया।

कोर्ट में युवकों को पेश किया जाएगा

तीनों आरोपियों के खिलाफ सांप्रदायिक भावना को ठेस पहुँचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया। आरोपियों में दो नाबालिग है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews