Ujjain News: व्यवस्थित होगा शहर का यातायात, व्यापारियों के लिए बनाया जाएगा हॉकर्स जोन, महापौर चौपाटी की मिलेगी सुविधा

Ujjain

Ujjain News: शहर का विकास करने के लिए तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। अतिक्रमण मुक्त सड़के, व्यवस्थित ट्रैफिक संचालन समेत नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाओं को मुहैया कराया जा रहा है। इसी को देखते हुए अब अतिक्रमण की वजह से आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए हॉकर्स जोन और महापौर चौपाटी बनाने का निर्णय लिया गया है।

महापौर मुकेश टटवाल ने मेयर इन काउंसिल के सदस्यों के साथ हॉकर्स जोन कहां बनाया जाए इस बात का निर्णय लेने के लिए शहर के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। फ्रीगंज क्षेत्र के चौक और पोस्ट को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाकीजा शोरूम के पास स्थित खाली भूमि, माधवनगर अस्पताल के बाहर बना फुटपाथ, जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित खाली जमीन, हनुमान नाका, बंगाली कॉलोनी, नागझिरी क्षेत्र, कुशलपुरा, फाजलपुरा, हरिफातक ब्रिज के नीचे, बुधवारिया हाट क्षेत्र, इंदिरा नगर और नागझिरी क्षेत्र का दौरा किया गया।

इस निरीक्षण को लेकर महापौर का कहना है कि शहर में विभिन्न जगहों पर हाथ ठेला व्यवसायी व्यापार करते हैं। कुछ अव्यवस्थित रूप से इधर उधर घूमा करते हैं। जिस वजह से यातायात व्यवस्था पर अच्छा असर नहीं पड़ता है और पब्लिक को बहुत परेशानी होती है। यही वजह है कि हॉकर्स जोन का चयन करने के बाद फुटकर व्यापारियों के यहां से व्यापार करने की सुविधा दी जाएगी। इसी के साथ कुछ जगहों पर महापौर चौपाटी भी बनाई जाएगी। जहां पर आमजन के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। शहर में अलग अलग जगह पर रिक्त पड़ी भूमि पर ये सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews