
उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के उज्जैन (ujjain) जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जानकारी मिल रही है कि महाकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोट मोहल्ला क्षेत्र में गैस की टंकी में विस्फोट हो गया जिसमें 4 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के रहवासियों ने बताया की गैस टंकी में विस्फोट की वजह घर में घरेलू सिलेंडर से अवैध रुप से गैस निकालकर अन्य कमर्शियल सिलेंडर में गैस भरने और बेचने का काम चल रहा था।
यह भी पढ़े…Spelendor Plus XTech: लॉन्च हो चुकी है Hero की नई और सस्ती बाइक, मिलेंगे कई डिजिटल और धांसू फीचर्स
आपको बता दें कि महाकाल थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर घर में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद आसपास क्षेत्र के रहवासी सहम गए। और फिर विस्फोट के बाद घर में आग लग गई। आसपास मौजूद लोग आग बुझाने के लिए आये तो उसके बाद वहां एक के बाद एक विस्फोट हुए और आसपास की दो दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण करीब 4 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”711707111″]
यह भी पढ़े…सिंगरौली में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक को 5000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
क्षेत्रवासियों ने बताया की फिरदोस,राजू और मंजर नामक भाइयों के घर पर दोपहर में विस्फोट हुआ। फिरदोस ने अपने घर के बाहर दो दुकानों को किराये पर दे रखा है। विस्फोट के बाद दोनों दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
[dgv_vimeo_video id=”711707659″]
यह भी पढ़े…MP News : सार्वजनिक वाहनों के लिए अब ये होगा जरूरी, प्रदेश में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
गौरतलब है कि मंजर के घर का रास्ता पीछे की और से है। घर के बाहर की और दो दुकानें है। दोनों ही दुकानें मंजर ने किराए पर दे रखी है, जिसमें एक नादिर की इत्र और ड्रायफ्रूट दूसरी सरफराज की टायर की दुकान थी।दोपहर में अचानक विस्फोट हुआ तो घर और दुकान में आग लग गई। आग बुझाने के लिए आसपास के रहवासी आये, इस बीच एक बार फिर विस्फोट हो गया। जिसके बाद दोनों दुकानों का अगला हिस्सा विस्फोट में उड़ गया।
[dgv_vimeo_video id=”711707858″]
