पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, निकली भव्य परेड, परिजनों का किया सम्मान

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उज्जैन स्थित पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।
Ujjain

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उज्जैन स्थित पुलिस लाइन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उन पुलिसकर्मियों को याद किया गया जिन्होंने ड्यूटी निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

स्मृति दिवस के इस कार्यक्रम के अवसर पर परेड का आयोजन भी किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों को सलामी दी गई। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को भी बुलाया गया था और उनका सम्मान भी किया गया।

परेड और सलामी से नमन

पुलिस की परंपरा के अनुसार इस दौरान परेड निकाली गई और परेड के दौरान सलामी देकर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने सलामी देकर पुलिसकर्मियों के बलिदान को नमन किया और उनके प्रति अपना सम्मान जताया।

परिजनों का किया सम्मान

कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी बुलाया गया था। यहां वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि शहीदों का समर्पण, राष्ट्र सेवा और साहस पुलिस बल के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत के तौर पर काम करेगा।

ये अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

पुलिस लाइन में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों में यहां कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, संभाग आयुक्त आशीष, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन और एसपी प्रदीप शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews