सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारी तेज, महाकाल मंदिर के सामने चौड़ीकरण शुरू

सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए महाकाल घाटी चौराहा मार्ग पर चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रहवासी स्वयं भी अपने निर्माण हटा रहे हैं।
Ujjain

उज्जैन में सिंहस्थ को लेकर निर्माण कार्यों का दौर लगातार जारी है। इस कड़ी में अलग-अलग मार्गों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है। इस चौड़ीकरण की कार्रवाई में जो भी मकान या दुकान आ रही है, उन्हें हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब महाकाल मंदिर के सामने ये कार्रवाई देखने को मिली।

महाकाल घाटी चौराहा मार्ग चौड़ीकरण को तेज करते हुए नगर निगम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस 200 मीटर लंबे हिस्से में जो मकान, दुकान और होटल आ रही है। उन्हें हटाया जा रहा है। नगर निगम की टीम यहां जेसीबी और पुलिस बल के साथ मौजूद रही। वहीं स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर प्रभावित हिस्से हटाते नजर आए।

24 मीटर की जाएगी सड़क

बता दें महाकाल घाटी चौराहा मार्ग का चौड़ीकरण कर इसे 24 मीटर चौड़ा करने का प्रावधान किया गया है। साल 2022 में ही यह मार्ग प्रस्तावित किया गया था लेकिन अब इसे मास्टर प्लान में शामिल कर लिया गया है। अभी इस सड़क की चौड़ाई 12 मीटर है, जो 24 मीटर की जाएगी। नगर निगम अपर आयुक्त संतोष टैगोर के मुताबिक कुल 39 निर्माण इस चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। रहवासी अपनी इच्छा से भी निर्माण हटा रहे हैं।

दिया गया 24 घंटे का समय

इस मार्ग पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम की टीम बुधवार की दोपहर पहुंची थी। जब कार्रवाई शुरू की गई तो व्यापारियों और दुकानदारों ने कारोबार प्रभावित होने की बात कही थी। इसके बाद उन्होंने सामान हटाने के लिए 24 घंटे का समय भी मांगा था। नगर निगम के अधिकारियों की ओर से एक दिन की मोहलत दी गई थी  लेकिन यह स्पष्ट कर दिया गया था कि गुरुवार से कार्रवाई फिर शुरू कर दी जाएगी। अब टीम मौके पर पहुंच चुकी है और कार्रवाई शुरू हो गई है।

कोर्ट में अटका था मामला

इस मार्ग का चौड़ीकरण काफी पहले किया जाने वाला था। लेकिन करीब तीन साल से मामला न्यायालय में चल रहा था। हाई कोर्ट क्या आदेश के बाद नगर निगम में कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को मार्किंग की गई थी। जिसके बाद बुधवार को टीम मौके पर पहुंची थी। अब एक दिन की मोहलत देने के बाद दूसरे दिन फिर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews