विजयादशमी पर जहां हर जगह रावण दहन और शस्त्र पूजा की परंपरा निभाई जाती है। उस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS का पथ संचलन भी निकाला जाता है। ये नजारा उज्जैन में भी देखने को मिला। जब शहर की 65 बस्तियों से स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा में कदम से कदम मिला कर निकले।
संघ के इस पथ संचलन को देखने के लिए लोग जगह जगह इकट्ठा दिखाई दिए। राह चलता हर राहगीर भी कुछ देर के लिए इन्हें देखने से खुद को रोक नहीं पाया। जगह-जगह रंगोली बनाकर पथ संचलन का स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें
कदमताल करते निकले संघ स्वयंसेवक
इस पथ संचलन में संघ के स्वयंसेवक अपने हाथों में लाठी लेकर शामिल हुए। साथ में बैंड भी चल रहा था, जिसकी धुन पर सभी एक साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस बीच रहवासियों ने पुष्पवर्षा कर इनका स्वागत किया। रहवासी मार्ग के दोनों ओर खड़े थे और स्वयंसेवकों का अभिवादन कर रहे थे।
हुए ये कार्यक्रम
इस पथ संचलन के शुरू होने से पहले गीत, अमृत ववाह, प्रार्थना और बौद्धिक कार्यक्रम भी रखे गए। इसके बाद पथ संचलन का दौर शुरू हुआ। सभी स्वयंसेवक विभिन्न मार्गों से गुजरे और संचलन पूरा कर अपने अपने क्षेत्रों में वापस लौट गए।
बता दें कि दशहरा पर हर साल अलग अलग क्षेत्रों से संचलन निकाले जाने की परंपरा चली आ रही है। इस बार भी 20 तारीख से शुरू हुआ ये सिलसिला 25 अक्टूबर तक जारी रहने वाला है। इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में आयोजन किए जाएंगे।
