Ujjain : लापरवाह टी आई को एसपी ने किया लाइन अटैच, चोरी के आरोप में युवक को उल्टा लटकाने का मामला

Ujjain : लापरवाह टी आई को एसपी ने किया लाइन अटैच, चोरी के आरोप में युवक को उल्टा लटकाने का मामला

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन जिले (Ujjain) के इंगोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चोरी के आरोप में युवक को जंजीरों से बांधकर उल्टा लटकाकर डंडों से पीटने की तालिबानी सजा वाला वायरल वीडियो टीआई के लिए मुसीबत बन गया है।  वीडियो सामने आने के बाद भी टीआई द्वारा कोई एक्शन नहीं लिए जाने से नाराज एसपी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को बोरिंग के पाइप पर जंजीरों से बांधकर डंडे से मारता दिखाई दे रहा है। जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक मतांगना गांव के अर्जुन नमक व्यक्ति ने गांव क एही दिलीप नमक युवक पर तलवार चोरी का आरोप लगाया और बोरिंग के पाइप से बांधकर उल्टा लटकाकर उसके साथ मारपीट की।

ये भी पढ़ें – Big Breaking: कस्टम ने शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, चुकाई 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी

घटना सामने आने के बाद इंगोरिया पुलिस ने पीड़ित की तलाश की लेकिन वो गांव में नहीं मिला तो पुलिस ने ये कहकर कोई कार्यवाही नहीं कि जब पीड़ित शिकायत करेगा तब एक्शन लेंगे।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज ने बताया उन्हें किसके लिए तड़प रहती है, इस विभाग को बताया अपना परिवार

ग्रामीणों और सरपंच ने कहा कि पीड़ित दिलीप अपनी ससुराल में देवास में रहता है और गांव में रहने वाली अपनी मां के घर त्योहार मनाने आया था, पूरा घटनाक्रम दिवाली के आसपास का है। उस समय दिलीप ने कोई शिकायत नहीं की और देवास चला गया।

ये भी पढ़ें – Train Ticket Booking : अब आसानी से होगी रेलवे यात्रियों की ऐप से टिकट बुक, जानें प्रोसेस

अब शुक्रवार को जब वीडियो वायरल हुआ तो चर्चा शुरू हुई , इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद डिपार्टमेंट की किरकिरी होने लगी जिसके बाद एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने लापरवाह टीआई पृथ्वीसिंह खलाटे को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए। मामले की जांच एसडीओपी बड़नगर को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 ये भी पढ़ें – Ujjain: चोरी का आरोप लगाकर युवक को दी गई तालिबानी सजा, डर के मारे घर छोड़कर भागा पीड़ित

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews