बीजेपी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ने की ये अपील, मिलकर पार्टी के लिए करें काम

बीजेपी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ने की ये अपील, मिलकर पार्टी के लिए करें काम

उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव।इन दिनों मध्यप्रदेश में नगरीय चुनाव के चलते प्रदेश के हर मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा उमरिया दौरे पर पहुंचे। वहां जिला भाजपा कार्यालय में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कुशवाहा ने पिछड़ा वर्ग से एकजुट होकर बीजेपी के लिए समर्थन की मांग की।

भगत सिंह कुशवाहा के उमरिया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में सभी चुनावों में पिछड़ा वर्ग की अहम भूमिका रही है। उन्होने कहा कि हम सभी जानते हैं कि लोकतंत्र में जनमत का कितना महत्व है। ऐसे में 52 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होने सभी से एकजुट होकर बीजेपी के लिए कार्य करने की अपील की।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews