हाईकोर्ट के आदेश से उमरिया में तोड़े जा रहे ग्रामीणों के घर, गांव के ही व्यक्ति ने दायर की थी याचिका

एक स्थानीय व्यक्ति ने हाई कोर्ट को गलत जानकारी देकर गुमराह करते हुए याचिका दायर की, जिसमें यह दावा किया गया कि अतिक्रमण के कारण गांव में लोगों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है।
umaria news

Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां ग्रामीणों के घरों को अतिक्रमण के आधार पर गिराने के आदेश दिए गए हैं। हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है, जिससे कई परिवार बेघर हो रहे हैं। एक ओर तो सरकार द्वारा बगैर जमीन और गरीब व्यक्तियों को जमीन देकर उन्हें आवास दिलाए जा रहे हैं, तो वहीं जिले से ऐसी खबर काफी गंभीर विषय है।

दरअसल, मामला मानपुर ब्लॉक के ग्राम मुगवानी की है। जब एक स्थानीय व्यक्ति ने हाई कोर्ट को गलत जानकारी देकर गुमराह करते हुए याचिका दायर की, जिसमें यह दावा किया गया कि अतिक्रमण के कारण गांव में लोगों की आवाजाही में कठिनाई हो रही है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है।

ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि हमें सरकार द्वारा नोटिस दी गई है कि घर अपने से तोड़ दो नहीं, तो हम तोड़ देंगे। इसके बाद कुछ ग्रामीण अपने घर को स्वयं तोड़ रहे हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि अगर घर तोड़ दिए जाएंगे, तो हम कहां जाएंगे। हमारी 5-5 बेटियां हैं। यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। इस फैसले से गांव के लोग बेहद चिंतित और परेशान हैं, खासकर वे जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास कोई अन्य आश्रय नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”1021984866″]

[dgv_vimeo_video id=”1021985656″]

SDM ने कही ये बात

ब्लॉक के SDM कमलेश नीरज का कहना है कि गांव के ही स्थानीय व्यक्ति ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर किया था। जिसमें यह दावा किया गया था कि अतिक्रमण के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसका आधा कार्य पूरा हो चुका है, जल्दी ही बाकि का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। अब देखना यह है कि ग्रामीणों को इस समस्या से कैसे राहत मिलती है।

[dgv_vimeo_video id=”1021984535″]

[dgv_vimeo_video id=”1021986177″]

उमरिया, बृजेश श्रीवास्तव

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews