उमरिया में नाबालिग छात्रा का किडनैप, दबंगों ने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पुलिस को इसमें एफआईआर दर्ज करने में इतना समय गुजर गया आखिर पुलिस किसके दबाव में थी अब इस कार्रवाई पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
umaria women police station

Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह जब स्कूल जाने के लिए बच्ची घर से निकली तो दरिंदों की नजर इस बच्ची पर पड़ी और यह दरिंदे उसे बच्ची को उठाकर जब जंगल की ओर ले जाने लगे तो उसने विरोध किया और गाड़ी से कूद गई। लेकिन फिर इन दरिंदों ने उस बच्ची को बीच में बैठा कर जंगल की ओर ले गए जहां पर उस बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उन्हें में से एक उस बच्ची को वापस गांव छोड़ने आया और रास्ते में छोड़कर चला गया।

अब बच्ची ने अपनी बीती हुई कहानी माता-पिता को बताई। जिसके बाद माता-पिता बच्ची को लेकर मानपुर के थाने पहुंचे जहां पर पुलिस ने इन्हें आधार कार्ड के नाम पर वापस कर दिया और सुबह दबंगों से मिलकर साठगांठ की और बगैर रिपोर्ट लिखे डरा धमका कर उन्हें घर भेज दिया गया। अब डरा सहमा परिवार किसी से कुछ भी नहीं कर पा रहा था।

लेकिन मामला नहीं दब पाया और जुलाई की घटना अक्टूबर में जाकर खुली और पुलिस को पास्को एक्ट के तहत चार आरोपियों पर मामला दर्ज करना पड़ा। अब इस पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर ऐसा क्या था कि पुलिस को इसमें एफआईआर दर्ज करने में इतना समय गुजर गया आखिर पुलिस किसके दबाव में थी अब इस कार्रवाई पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1017990167″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews