उमरिया में पावर प्लांट अधिकारी के घर चोरी, नकदी-सोना और राइफल ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

उमरिया में चोरों ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता के सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब ढाई लाख रुपये नकद, 10 तोला सोना और एक राइफल चोरी करके ​ले गए।
Umaria News

उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। चोरों ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह बघेल के सूने मकान को निशाना बनाते हुए बीती रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब ढाई लाख रुपये नकद, लगभग 10 तोला सोना और एक राइफल लेकर फरार हो गए।

बता दें​ कि घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता पर लगाए आरोप

जानकारी अनुसार, घटना के समय अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह बघेल अपने परिवार के साथ इलाज कराने रीवा गए हुए थे। तभी चोरों ने घर को सूना पाकर और मौके का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इलाके और विभाग में हड़कंप तो तब मच गया जब पीड़ित अधीक्षण अभियंता ने चोरी के मामले में संजय गांधी पावर प्लांट के मुख्य अभियंता एच.के. त्रिपाठी पर नामजद आरोप लगाए।

ठेकेदार राम सिंह बघेल भी संदेह के घेरे में, पुलिस जांच में जुटी

इसके अलावा ठेकेदार राम सिंह बघेल भी संदेह के दायरे में बताए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रख रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही चोरी के तरीके और मकान से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews