उमरिया: स्कूल में वर्षों पुराने कुएं को पैक करके बनाया गया मंच, जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ने उठायें सवाल, जांच की मांग, जानें पूरा मामला

उमरिया का उत्कृष्ट विद्यालय वर्षों से जल का स्त्रोत है। संकट के दौरान भी इसका पानी नहीं सूखता। लेकिन इसे बंद करके मंच बना दिया गया है। जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ने मुद्दे को उठाया है।
umaria news

Umaria News: केंद्र सरकार और राज्य सरकार जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर कई योजनाएं चला रही है। इसी बीच उमरिया जिले के उत्कृष्ट विद्यालय में जल संरक्षण और संवर्धन के विपरीत एक मामला सामना आया है। स्कूल प्रशासन ने कुएं को पैक करवाकर उसे मंच का रूप दिया है। हालांकि यह कुआं वर्षों पुराना है और आसपास के इलाकों में जल आपूर्ति भी करता आया है। जहां छात्रों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शिक्षा देनी चाहिए। वहीं कुएं को चारों ओर से पैक कराकर मंच बनाकर एक गलत उदाहरण पेश किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1037020256″]

इस मामले को लेकर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह ने सवाल उठायें हैं। जांच की मांग भी की है। इस मुद्दे को लेकर उन्होनें कहा कि, “इस कुएं का निर्माण स्कूल के साथ हुआ था। जब हम पढ़ाई करते थे तब का यह पुराना कुआं है। जल संकट के दौरान भी कुएं का पानी नहीं सूखा था। आसपास के इलाके और अस्पतालों में इससे वॉटर सप्लाइ होता था। लेकिन इसे किस कारण से बंद किया गया है यह एक जांच का विषय है।” उन्होनें सरकार से यह मांग की है कि दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

स्कूल प्रशासन ने क्या कहा? (MP News Today)

सज्जन उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि यहाँ एनबी‌सी की समिति काम करती है। उसी के माध्यम से यह सारे कार्य कराए जाते हैं, जिसमें विधायक प्रतिनिधि की उपस्थिति प्रशंसनीय रहती है। कलेक्टर के मौखिक निर्देश पर ही कुएं को पैक कराया गया है। इसे बंद नहीं किया गया है। कुएं के पानी का इस्तेमाल गार्ड्निंग और कामों में किया जाएगा। एक छेद छोड़ा गया है। मोटर और पाइपलाइन के जरिए पानी का इस्तेमाल किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा? (Umaria School News)

जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने की बात कही हैं। उन्होनें यह भी कहा कि उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है। जांच के दौरान कुछ गलती पाई जाती है तो कारवाई भी होगी।

[dgv_vimeo_video id=”1037020415″]

[dgv_vimeo_video id=”1037020591″]

उमरिया से बृजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews