उमरिया में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत का उत्खनन करते 2 ट्रैक्टर जब्त

उमरिया में रेत का अवैध उत्खनन कर रहे दो ट्रैक्टर राजस्व की टीम ने पकड़े है। टीम की कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालकों ने मौके से भागने की कोशिश की। एक चालक भाग भी निकला।
Umaria

उमरिया में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक्शन करते हुए। विभाग ने कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी के पास बने नाले से रेत निकाल रहे दो ट्रैक्टर जब्त किए। सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग ने ये कार्रवाई की है।

विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के बारे में जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक बिना वैध ट्रांजिट परमिट के यहां रेत खनन किया जा रहा था। जब ये कार्रवाई की गई उस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।

सूचना के बाद की कार्रवाई

राजस्व विभाग की टीम को रविवार की सुबह नाले के पास से बिना परमिशन के रेत उत्खनन किए जाने की सूचना मिली थी। ये सूचना फील्ड पर मौजूद एसडीएम को दी है। सूचना मिलने के बाद तुरंत ही टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

 Umaria

भाग निकला ट्रैक्टर चालक

जैसे ही राजस्व की टीम मौके पर पहुंची मौके से रेत निकालकर ट्रैक्टर में भरी जा रही थी। जैसे ही अधिकारी पहुंचे ट्रैक्टर चालकों ने मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान ट्रैक्टर आपस में फंस गए थे। टीम ने इन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इस बीच एक ट्रैक्टर चालक नदी नाले के रास्ते से भाग निकला।

जेसीबी की मदद से निकला ट्रैक्टर

जब्त किए गए ट्रैक्टर को मिट्टी से बाहर निकालने के लिए अधिकारियों को जेसीबी मंगवानी पड़ी। सबसे पहले टीम ने यहां पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की। अब ट्रैक्टर को थाने ले जाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इन गाड़ियों का मालिक कौन है फिलहाल इस बारे में जानकारी निकाली जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
उमरिया में राजस्व विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत का उत्खनन करते 2 ट्रैक्टर जब्त