MP Breaking News

स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक निलंबित, POCSO एक्ट में FIR दर्ज

स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग से जानकारी मिलने के बाद POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक निलंबित, POCSO एक्ट में FIR दर्ज

उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत इदवार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर स्थित माध्यमिक स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी शिक्षा विभाग तक पहुंचते ही विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए जांच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर माध्यमिक स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक कोमल चंद गुप्ता पर स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद स्कूल और शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बिना देरी किए आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए FIR के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

शिक्षा विभाग से मिलने के बाद इदवार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। SDPO उमरिया पीएल परस्ते ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट और एससी-एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी शिक्षक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है।

अभिभावकों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

घटना के सामने आने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, छात्राओं के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक निलंबित, POCSO एक्ट में FIR दर्ज

बृजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, शिक्षक निलंबित, POCSO एक्ट में FIR दर्ज