देशभर में स्थानांतरण का सिलसिला जारी है। अब तमिलनाडु पुलिस विभाग में बाद फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सरकार ने एक साथ 15 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (Tamilnadu IPS Transfer) किया है। कई जिलों के सहायक पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। गृह विभाग ने तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 31 अगस्त को जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
अंजित ए नायक थुथूकुडी ग्रामीण उपमंडल के सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। पट्टुकोट्टई एसपी तंजावुर जिले पद के पद पर अंकिता पी को भेजा गया है। एस अश्वनी को तिरुचेंगोड़े उप मंडल नमक्कल जिला के एएसपी पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। बिस्वजीत पांडा को तिरुनेलवेली ग्रामीण उपमंडल तिरुनेलवेली जिला के सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है।
इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ
- छत्रिया कविन डीजे को चिदंबरम सबडिवीजन कुड्डालोर जिले के एएसपी पद पर नियुक्त किया गया है।
- एस. इन्बा को थिरुवेरुम्बूर उप मंडल तिरुचिरापल्ली जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- डिंडीगुल ग्रामीण उपमंडल डिंडीगुल जिला के एएसपी पद की जिम्मेदारी पी मंजिमा को सौंपी गई है।
- मन्नम सुजीत संपत को रायसीपुरम सबडिवीजन नमक्कल जिले के एएसपी पद पर नियुक्त किया गया है।
- अनिल शर्मा को कोविलपट्टी उपमंडल, थुथूकुडी जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- के नेहा को सहायक पुलिस अधीक्षक, रामनाथपुरम उप मंडल रामनाथपुरम जिला पद नियुक्त किया गया है।
- प्रियंका भार्गव को सहायक पुलिस अधीक्षक नागापट्टिनम सब डिवीजन, नागापट्टिनम जिला पद की जिम्मेदारी दी गई है।
- तिरुवन्न्मलाई ग्रामीण तिरुवनमलाई जिला के सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर राहुल वी. गोपाल को नियुक्त किया गया है।
- सैंदाने स्वप्निला अनिल को सहायक पुलिस अधीक्षक, राजापलायम उपमंडल विरुधुनगर जिला पद पर किया गया है।
- तनु सिंह को ऊमाचीकुलम सब डिवीजन, मदुरै जिला के एएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- आशीष पुनिया कराईकुडी सबडिवीजन शिवगंगाई जिला के एएसपी को स्थानांतरित करके अन्ना नगर रेंज मदुरै सिटी के एएसपी पर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यहाँ देखें तमिलनाडु आईपीएस तबादला सूची








