Hindi News

IAS TRANSFER: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 40 आईएएस अफसर इधर से उधर, 15 जिलों के DM बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) और 5 मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदले गए हैं।
IAS TRANSFER: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 40 आईएएस अफसर इधर से उधर, 15 जिलों के DM बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में रविवार (19 अप्रैल 2026) देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनात सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के तहत, 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए है। इसमें सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, अमरोहा, हमीरपुर, रायबरेली, फतेहपुर, उन्नाव, लखीमपुर, मैनपुरी, औरैया और आगरा शामिल है। वहीं कई महत्वपूर्ण विभागों के विभागाध्यक्षों और शासन स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार, आईएएस नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक, श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा का प्रबंध निदेशक, आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त, किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा, दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर और ​अरविंद मल्लपा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।

​मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव , ​रवींद्र कुमार को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव व यूपीनेडा के निदेशक, ​हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक और ​अश्विनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा श्रुति शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, गामिनी सिंगला को मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर, सुनील कुमार धनवता को मुख्य विकास अधिकारी बहराइच, पूजा साहू को मुख्य विकास अधिकारी अमेठी और रामेश्वर सुधाकर सबन्नवाड को मुख्य विकास अधिकारी झांसी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में इन 15जिलों के DM बदले गए

  1. ​झांसी: गौरांग राठी (पूर्व डीएम उन्नाव)
  2. ​सहारनपुर: अरविंद कुमार चौहान (पूर्व डीएम शामली)
  3. ​आगरा: मनीष बंसल (पूर्व डीएम सहारनपुर)
  4. ​बुलंदशहर: कुमार हर्ष (पूर्व डीएम सुल्तानपुर)
  5. ​लखीमपुर खीरी: अंजनी कुमार सिंह (पूर्व डीएम मैनपुरी)
  6. ​उन्नाव: घनश्याम मीना (पूर्व डीएम हमीरपुर)
  7. ​फतेहपुर: निधि गुप्ता वत्स (पूर्व डीएम अमरोहा)
  8. ​मैनपुरी: इंद्रमणि त्रिपाठी (पूर्व डीएम औरैया)
  9. ​औरेया: ब्रजेश कुमार (पूर्व विशेष सचिव, मुख्यमंत्री)
  10. ​शामली: आलोक यादव (पूर्व उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण)
  11. ​हमीरपुर: अभिषेक गोयल (पूर्व विशेष सचिव, खाद्य सुरक्षा)
  12. ​अमरोहा: नितिन गौड (पूर्व उपाध्यक्ष, हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण)
  13. ​सुलतानपुर: इंद्रजीत सिंह (पूर्व विशेष सचिव, ऊर्जा)
  14. ​रायबरेली: सरनीत कौर ब्रोका (पूर्व निदेशक, महिला कल्याण)
  15. ​श्रावस्ती: अन्नपूर्णा गर्ग (पूर्व विशेष सचिव)

UP IAS Transfers Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews