राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बढ़ी सियासी जंग, AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने अखिलेश यादव को घेरा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला देशभर की राजनीतिक पार्टियों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और AIMIM प्रवक्ता के बीच खींचतान देखने को मिली।
AIMIM vs sp

उत्तर प्रदेश में हुआ राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। पक्ष और विपक्ष के नेता लगातार एक दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। अब हाल ही में AIMIM के प्रवक्ता शादाब चौहान को अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए देखा गया।

बता दें कि अखिलेश ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा क्या फिर से चले गए वनवास? उनकी इसी बात को शादाब ने निशाने पर लिया है और कई तरह की बातें बोली है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

अखिलेश पर भड़के शादाब

शादाब ने अखिलेश यादव की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा ‘आपके द्वारा 27 दिन में 24वां ट्वीट है। राम मंदिर के संबंध में 15 प्रेस वार्ता कर चुके हैं आप। लेकिन पिछले 9 सालों से उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की मस्जिद, मदरसों, खानकहो को टारगेट किया गया। कारोबार पर हमले हुए, फर्जी एनकाउंटर किए गए, मोब लिंचिंग हुई, बुलडोजर का दुरूपयोग हुआ लेकिन एक बार भी अपने मुसलमान पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कुछ नहीं बोला।’

अखिलेश से पूछे सवाल

उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा कि ‘आपके 111 विधायक और 37 सांसदों ने कोई आंदोलन नहीं किया। औवेसी साहब का शागिर्द आपको चुनौती देता है कि जब वक्फ का काला कानून आया तो आपने क्या बोला अपने पार्लियामेंट की वीडियो ट्वीट करने की हिम्मत है आपने?’ आप तो अपने आप को समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता का चैंपियन कहते हैं फिर संविधान को दूसरे नंबर पर क्यों बताने लगे?

शादाब ने पूछा ‘कितने आंदोलन अपने महंगाई, बेरोजगारी, लचर कानून, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्ष, किसानों और पेपर लीक के संबंध में 111 विधायक और 37 सांसदों के साथ सड़क पर किए?’ क्योंकि राम मनोहर लोहिया ने कहा था ‘जब सड़क सुनी हो जाएगी तो संसद आवारा हो जाएगी’ तो जिनको आप आदर्श मानने की बात करते हैं, उन्हीं की बात नहीं मान रहे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews