अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार, “पहले एक गाड़ी पलटाई थी, वो सरकार पलटने से बचाई थी”, BJP का पलटवार

भाजपा नेता ने कहा अखिलेश यादव ऐसे बयान सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए दे रहे हैं। वहीं सपा कार्यकर्ता इस वीडियो को “जनता की आवाज़” बता रहे हैं और सरकार से जवाब मांग रहे हैं।
Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने उत्तर प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है, इस वीडियो में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने विकास दुबे के एनकाउन्टर का जिक्र करते हुए कहा कि “पहले एक गाड़ी पलटाई थी, वो सरकार पलटने से बचाई थी, वो गाड़ी विकास दुबे की थी।

मीडिया के सवालों का जवाब देते उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सरकार अखिलेश दुबे को इस डर जिन्दा रखे हुए हैं, बचा रहे हैं क्योंकि यदि सच्चाई बाहर आ गई तो सरकार चली जाएगी, सरकार की पोल खुल जाएगी , कानून व्यवस्था की पोल खुल जाएगी इसलिए इसमें आप लोग हमारा सहयोग करो । अखिलेश यादव के इस बयान के बाद भाजपा ने भी तीखा पलटवार किया है।

UP में अब कानून का राज 

भाजपा विधायक सुरेंद्र मेथानी ने कहा कि योगी सरकार में जो भी अपराधी है, उसे उसके अपराध के हिसाब से सजा दी जा रही है, जिसका अपराध नहीं है उसे न्याय मिल रहा है। आज प्रदेश में कानून का राज है, महिलाएं सुरक्षित हैं, बेटियां रात में भी निडर होकर निकल सकती हैं।  उन्होंने कहा जो सरकारें अपराधियों से डरती थीं, वो गिरने या ना गिरने के बारे में सोच सकती है लेकिन योगी सरकार किसी को न्याय देने में ऐसी बात सोचती भी नहीं है।

आज अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं

भाजपा  विधायक ने अखिलेश के कानून व्यवस्था ख़राब होने के बयान को ख़ारिज करते हुए कहा कि आज लाखों करोड़ का निवेश इसीलिए आ रहा है कि यहाँ कानून का राज है, कानून व्यवस्था ठीक है, महिलाएं रात में भी जेवर पहने आराम से घूमती हैं, प्रदेश में कहीं भय का वातावरण नहीं है, आज अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं, क्योंकि योगी सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं।

[dgv_vimeo_video id=”1133453636″]

[dgv_vimeo_video id=”1133453778″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews