शुभांशु शुक्ला का नागरिक अभिनन्दन, सीएम योगी बोले- युवाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का केंद्र हैं ग्रुप कैप्टन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि हम लोग शुभांशु शुक्ला के नाम पर एक स्कॉलरशिप शुरू करेंगे इसका लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो स्पेश टेक्नॉलोजी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं
CM Yogi Shubhanshu Shukla

इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन (ISS) पर पहुँचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक आज उन्हें गृह नगर लखनऊ में नागरिक अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम का आयोजन उसी सीएमएस ने स्कूल ने किया जहाँ शुभांशु शुक्ला ने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी, कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभांशु के मिशन और उपलब्धियों की तारीफ करते हुए उन्हें युवाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का केंद्र बताया।

लखनऊ के निवासी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सुबह लखनऊ पहुंचे, लखनऊवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया, हवाई अड्डे से शुभांशु के घर पर लोगों का हुजूम था हर कोई लखनऊ के उस लाल को देखना चाहता था जिसकी उपलब्धि की चर्चा पूरा देश कर रहा है, लोगों ने शुभांशु प् र्फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

शुभांशु ने परिजनों से मुलाकात  करने के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर मुलाकात की, उन्होंने योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी अंतरिक्ष यात्रा और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में बिताए गए अविस्मरणीय अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें देते हुए कहा भारत की प्रतिभा, परिश्रम और आत्मविश्वास की प्रतीक आपकी असाधारण उपलब्धि नई पीढ़ी को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

लखनऊ में शुभांशु शुक्ला के नागरिक अभिनन्दन 

शुभांशु शुक्ला के सम्मान में सीएमएस स्कूल परिवार ने नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम में शामिल योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि चार दशक बाद भारत का कोई व्यक्ति अंतरिक्ष में गया और वो हमारे उत्तर प्रदेश का है, उनकी अंतरिक्ष यात्रा को हम सबने आँखों से देखा है अब उनकी घर वापसी हुई है हम उनका अभिनन्दन करते हैं।

व्यक्ति पूरे जीवन में UP का एक चक्कर नहीं लगा सकता शुभांशु ने पृथ्वी की 3 20 चक्कर लगा लिए 

योगी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में कई प्रयोग किये और उनकी मदद से यहाँ भारत की धरती पर वैज्ञानिकों ने शोध किये खास बात ये है कि लखनऊ में रहने वाल व्यक्ति जीवन भर रहकर भी पूरे लखनऊ के चक्कर नहीं लगा सकता उत्तर प्रदेशका निवासी पूरे जीवन में उत्तर प्रदेश का चक्कर नहीं लगा सकता लेकिन शुभांशु  शुक्ला  ने पूरी पृथ्वी एक 320 चक्कर लगा लिए, ये बड़ी बात है।

शुभांशु की यात्रा सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए नहीं आम जनता के लिए लाभप्रद होगी 

योगी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा ना सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए ही फायदेमंद नहीं होगी बल्कि मेरा मानना है कि उनके अनुभवों से वैज्ञानिकों क्लाइमेट चेंज, बाढ़, सूखा जैसी आपदाओं को रोकने में भी कामयाब हो सकेंगे, योगी ने कहा शुभांशु शुक्ला की इस यात्रा ने नए सेक्टर ने युवाओं के लिए रास्ते खोल दिए है निश्चित है शुभांशु शुक्ला युवाओं के लिएय नई ऊर्जा और प्रेरणा के केंद्र बने रहेंगे।

आने वाले समय में लोग नासा नहीं इसरो को बात करेंगे  : शुभांशु शुक्ला 

शुभांशु शुक्ला ने कहा मैं जब आज सुबह लखनऊ आय अताब से करीब 2 हजार सेल्फी ली होंगी , वास्तव में जब कहते है कि “मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं” उसका मतलब आज समझ आया, जब से में भारत आया दिल्ली में स्वागत हुआ लेकिन जो मैंने स्पेस को लेकर जो उत्साह देखा, नेशनल स्पेस दे में जो उत्साह देखा मुझे विश्वास हो गया कि आने वाले समय में लोग नासा नहीं इसरो की बात करेंगे ये होकर रहेगा, भले ही इसमें समय लगेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews