
Yogi Adityanath attacks Ajay Rai
सावन के महीने में रामलला की जन्मस्थली अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मछली दावत ने सियासी पारा चढ़ा दिया है, कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के इस विषय में तीखे बयान सामने आ रहे हैं अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस नेता के इस आचरण पर प्रहार किया है।
रायबरेली में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के मनुस्मृति पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें प्रभु श्रीराम और महाराज मनु को जानने के लिए अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्यपुराण पढ़ने की सलाह दी, योगी ने कहा कांग्रेस ने हमेशा सनातन परम्पराओं और देश की विरासत का संस्कृति का अपमान किया है और आज भी कर रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मछली दावत पर योगी का हमला
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मछली दावत पर तीखी टिप्पणी की, मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के लोग सिर्फ देश की विरासत का अपमान ही नहीं करते आस्था का भी अपमान करते हैं, आपने देखा होगा कि कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का आचरण क्या था वे हनुमान गढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और फिर बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं।
कांग्रेस नेताओं के आचरण पर तो गिरगिट ही शरमा जाए
मुख्यमंत्री ने कहा बेशर्मी की भी एक सीमा होती है आपको किसने कहा था मंदिर जाने के लिए यदि आपको खाना था अयोध्या से बाहर खा लेते लेकिन कार्यालय में खाया, ये है इनका दोहरा आचरण। इन लोगों के सामने तो गिरगिट भी शरमा जाता होगा सोचता होगा कि मनुष्य के रूप में कौन सी हमारी ऐसी प्रजाति हो गई है, योगी ने कहा ये मंदिर में राम राम चिल्ला रहे हैं बजरंगबली के सामने दंडवत होने का ढोंग करते हैं और बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं।
निषाद समाज ने मछली बनाई खिलाई ये उनका काम
योगी के प्रहार पर अजय राय ने पलटवार किया उन्होंने कहा मैं जब भी अयोध्या जाता हूँ पहले हनुमान गढ़ी जाता हूँ राम मंदिर जाता हूँ फिर दूसरे कार्यक्रमों में शामिल होता हूँ कल निषाद समाज ने बुलाया था यदि वे वहां मछली बनवा रहे हैं मछली खिला रहे हैं वो उनका काम था मैं कार्यक्रम अटेंड कर वापस लखनऊ आ गया। कांग्रेस नेता ने कहा मछली पालना, मछली पकड़ना, मछली बेचना, मछली खाना ये निषाद समाज की जीवन शैली है और इसी निषाद समाज ने भगवान राम को सरयू पार कराई थी आज उसी समाज को भाजपा अपमानित कर रही है।
मुख्यमंत्री सबूत दिखाएं वर्ना इस्तीफा देकर मठ चले जाएं
अजय राय ने कहा यदि मुख्यमंत्री आलोचना कर रहे हैं तो वे सबूत दें, कोई मछली की दावत का फोटो है उनके पास तो जारी करें और दिखाएँ मैं तत्काल इस्तीफा दे दूंगा, वर्ना वे भगवा पहनकर झूठ न बोलें वे इस्तीफा दें और मठ चले जाएँ, कांग्रेस नेता ने कहा जिन लोगों ने राम मंदिर जाने से हमें रोका, राम मंदिर का दान चोरी किया वे आज हम पर सवाल कर रहे हैं पहले वे अपना आचरण देखें।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कल हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं, फिर राम-राम चिल्लाते हैं।
बेशर्मी की भी एक सीमा होती है, इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाता है… pic.twitter.com/zn713b0nrC
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 24, 2026
#WATCH | Over fish feast in a program he attended in Ayodhya yesterday, UP Congress chief Ajay Rai says, "The CM is criticising; does the CM have any photos? If he can produce any pictures, I will be ready to resign immediately…Nishad Samaj invited me to a program in Ayodhya… pic.twitter.com/Imwqpxahf0
— ANI (@ANI) August 24, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

