IAS Transfer: एक साथ 20 आईएएस अफसरों के तबादले, 3 जिलों के सीडीओ भी बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP IAS TRANSFER : ब्यूरोक्रेसी में हुए इस फेरबदल में विभिन्न जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर आयुक्त, विशेष सचिव और निगमों के प्रबंध निदेशकों के स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
IAS Transfer 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 9 जुलाई को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सचिव, विशेष सचिव और सीडीओ स्तर के 20 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

इस फेरबदल के तहत चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, संस्कृति, ऊर्जा और महिला कल्याण जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रभार बदले गए हैं। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, बलिया, वृंदावन समेत अन्य जगहों के अफसर शामिल हैं। साथ ही अजामगढ़, बलिया व इटावा जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी बदले गए हैं।

उत्‍तर प्रदेश आईएएस तबादला सूची

  1. नेहा शर्मा को महानिरीक्षक निबंधन के पद से हटाकर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  2. डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के पद से मुक्त करते हुए अब महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है।
  3. ​सचिव राजस्व के पद पर तैनात सुधा वर्मा का तबादला कर उन्हें नया श्रमायुक्त नियुक्त किया गया है, जो मार्कंडेय शाही के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त चल रहा था।
  4. सूचना निदेशक विशाल सिंह से विशेष सचिव पर्यटन एवं संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है, अब वे केवल सूचना विभाग का कार्यभार संभालेंगे।
  5. संजय कुमार प्रथम को विशेष सचिव संस्कृति के प्रभार से मुक्त कर निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  6. दीपा रंजन को उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के मिशन निदेशक पद से हटाकर विशेष सचिव संस्कृति विभाग बनाया गया है।
  7. संदीप भागिया (अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद द्वितीय) को प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के पद पर तैनात किया गया है।
  8. परीक्षित खटाना को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आजमगढ़ के पद से हटाकर अपर आयुक्त राज्य कर, गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।
  9. आजमगढ़ में राकेश कुमार पटेल (अपर आयुक्त लखनऊ मंडल) को नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  10. अरुण कुमार (अपर महानिदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म) को मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।
  11. जे रीभा (विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म) को वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  12. रेणु तिवारी को विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास से अब विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
  13. संदीप भागिया अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर तथा अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद द्वितीय से प्रबंध निदेशक मध्याचंल विद्युत वितरण निगम भेजा गया हैं।
  14. जग प्रवेश नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन से विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु प्रवर्तन विभाग।
  15. ओजस्वी राज मुख्य विकास अधिकारी बलिया से नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन।
  16. आलोक कुमार एडीएम (वि/रा) से मुख्य विकास अधिकारी बलिया ।
  17. अजय कुमार गौतम मुख्य विकास अधिकारी इटावा से अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद प्रथम।
  18. संजय कुमार सिंह एडीएम (प्रशासन) से मुख्य विकास अधिकारी इटावा।
  19. मनिकंदन ए प्रतीक्षारत से अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद ।
  20. डा. वंदना वर्मा विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम को संयुक्त प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल्स संघ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews