UP Weather Today: 7 जून तक बादल-बारिश का दौर, आज 30 जिलों में अलर्ट जारी, चलेगी तेज रफ्तार से आंधी

उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 40-60 किमी/प्रति घंटा रह सकती है।
Weather Update

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में अभी तीन-चार दिन बादल छाए रहेंगे और बारिश-आंधी की भी स्थिति बनी रहेगी। 3 जून 2026 को पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ़्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार (2 जून 2026) को फतेहगढ़ सबसे गर्म जिला रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद जिले में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान में  2-4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी के आसार है।

मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (3 जून 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 6 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 जून तक बादल छाने के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती है।

इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 7 जून के बाद प्रदेश में कहीं-कहीं तापमान बढ़ने और लू चलने की संभावना जताई गई है। इस साल उत्तर प्रदेश में मानसून के देरी से पहुंचने की संभावना है। आमतौर पर प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच मानसून पहुंचता है लेकिन इस बार 20 से 25 जून या उसके बाद ही पहुंचने के आसार हैं।

बुधवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में बारिश की संभावना जताई गई है।
  • नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और सहारनपुर में कहीं-कहीं बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट दिया गया है।
  • झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़. सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, हमीरपुर, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं ।

UP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews