MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सीएम डॉ. मोहन यादव वाराणसी दौरे पर, काशी विश्वनाथ मंदिर में किए बाबा भोलेनाथ के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी सहित पूरे देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का वातावरण बना है। इस दौरान उन्होंने भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन पर भी प्रतिक्रिया दी और नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
CM Mohan Varanasi Visit

CM Mohan Yadav

भाजपा संगठन में हालिया बड़े बदलावों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर रात वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर काशी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। सोमवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन किया।

सीएम ने कहा कि उन्होंने बाबा विश्वनाथ से उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अभ्युदय का समय चल रहा है और बाबा विश्वनाथ की कृपा सबपर बनी रही, यही उनका कामना है।

मुख्यमंत्री ने वाराणसी दौरे में किए बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

सीएम डॉ. मोहन यादव वाराणसी दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और विधिविधान से पूजा की। दर्शन के बाद एएनईई से बात करके हुए उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। मां गंगा के किनारे इस पवित्र धाम में कई जन्मों के पुण्य के बाद आने का सुअवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि “मैं बाबा महाकाल की नगरी से आता हूं इसलिए इस स्थान का महत्व समझता हूं। मैं मध्यप्रदेश सरकार और जनता की तरफ से उत्तर प्रदेश के सभी भाई-बहनों को नमस्कार करता हूं। बाबा की कृपा हमपर बना रही। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का और काशी का वातावरण बदला है और ये सांस्कृतिक अभ्युदय का समय चल रहा है। हम सबपर बाबा कृपा करें यही प्रार्थना है।

बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भाजपा ने रविवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा से पांच बार के विधायक हैं और नीतीश कुमार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। सीएम मोहन यादव से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “मेरी ओर से नितिन नबीन को बहुत-बहुत बधाई। वे सुयोग्य युवा हैं। उन्हें संगठन के साथ सरकार का भी अनुभव है। आज के समय में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनना बहुत सौभाग्य की बात है। हम सबकी शुभकामनाएं उनके साथ है। उन्होंने कहा है कि उन्हें विश्वास है वे पार्टी को और आगे बढ़ाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews
सीएम डॉ. मोहन यादव वाराणसी दौरे पर, काशी विश्वनाथ मंदिर में किए बाबा भोलेनाथ के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना - MP Breaking News