सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया “सेवा पखवाड़ा, स्वस्थ महिला सशक्त परिवार और 8वें राष्ट्रीय पोषण माह” अभियान का शुभारंभ, की ये बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले आठ साल में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों को पोषण प्रदान करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh Government Schemes

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इसी के साथ मध्यप्रदेश से पीएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ एवं ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने महिला एवं बाल विकास विभाग से कहा कि आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाए जिससे सरकार उनका मानदेय बढ़ाने का काम कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग एक करोड़ महिलाएं महिला स्वयंसेवी समूह अभियान के साथ जुड़कर ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रही हैं।

सीएम योगी ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

पीएम नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में ‘सेवा पखवाड़ा’ नामक दो सप्ताह का कार्यक्रम शुरू किया है जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा है। यह पखवाड़ा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक जारी रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इसकी शुरुआत हो रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सेवा, स्वच्छता, विकास और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है जो पीएम मोदी के सेवा भाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान पीएम के वोकल फॉर लोकल अभियान को भी आगे बढ़ाने का काम भी किया जाएगा।

‘स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत हुई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “स्वस्थ महिला, सशक्त परिवार” अभियान की शुरुआत भी की। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण जागरूकता, और परिवार के कल्याण से जुड़े अन्य सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। इस दौरान प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविर, जन जागरूकता कार्यक्रम और अन्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी ताकि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और परिवार सशक्त बन सके। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग से कहा कि वे आंगनबाड़ी बहनों को स्मार्टफोन दे दें जिससे उनका मानदेय बढ़ाने का काम किया जा सकें। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले 8 वर्ष के अंदर मातृशक्ति के सम्मान से जुड़े हुए अभियान की दिशा में अनेक कदम बढ़ाए हैं।

राष्ट्रीय पोषण माह में की ये बड़ी घोषणा

इसी के साथ मुख्यमंत्री ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष स्कूल मर्जर के कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना भवन देने के साथ ही एक बड़ा अभियान भी शुरु कर रही है। इस अभियान के तहत तीन साल से छह साल तक के बच्चों को अतिरिक्त पोषण मिशन के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बचपन को सुरक्षित करने की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण कदम है और अगर उनका बचपन सुरक्षित है तो  भविष्य भी अपनेआप सुरक्षित हो जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews